संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 04/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0185/2026 धारा- 303(2)/317(2) बी०एन०एस० से संबंधित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र राजू कुमार निवासी सुलभ शौचालय के पास भन्टू के घर के बगल में नगवां थाना लंका जिला वाराणसी उम्र 23 वर्ष को संकुल धारा पोखरे के पीछे खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के पास से चोरी की 01 यामाहा फास्किनो स्कूटी वाहन नंबर UP65CW-2816 बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- आवेदक द्वारा थाना भेलूपुर पर अपनी (नीला रंग स्कूटी) को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0185/2026 धारा- 303(2)/317(2) बी०एन०एस० में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक द्वारा गिरफ्तारी बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक- 04.04.2026 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 यामाहा फास्किनो स्कूटी नंबर UP65CW-2816 बरामद करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र राजू कुमार निवासी सुलभ शौचालय के पास भन्टू के घर के बगल में नगवां थाना लंका जिला वाराणसी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 04.04.2026 को, स्थान- संकुल धारा पोखरे के पीछे खाली मैदान के पास थाना
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 3. उ०नि० दिवेश कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 4. का0 रंजीत कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।




