श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियो/दर्शनार्थियो से धनलाभ प्राप्त करने व दुर्व्यवहार करने वाले 08 अभियुक्तगण थाना चौक पुलिस द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 01/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता व मुखबिर खास की सूचना पर थाना चौक वाराणसी क्षेत्रान्तर्गत श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर गेट नं0 4 के पास से श्रद्धालुओ से काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर दुर्व्यवहार व धनलाभ अर्जन करने वाले 08 अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लेकर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. मुरलीधर पाण्डेय पुत्र स्व0 रामसकल पाण्डेय निवासी कतुआपुरा विशेश्वर गंज थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 44 वर्ष। 2. रितेश पाण्डेय पुत्र स्व ध्रुव पाण्डेय निवासी गढवासी टोला थाना चौक वाराणसी उम्र 37 वर्ष। 3. रामबाबू पाण्डेय पुत्र स्व0 पतालू पाण्डेय निवासी मेहमूरगंज थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 41 वर्ष। 4. विजय तिवारी पुत्र स्व0 गौरीशंकर तिवारी निवासी नई बस्ती थाना मुगलसराय जिला चंदौली उम्र 55 वर्ष। 5. हर्ष पाण्डेय पुत्र गणेश पाण्डेय निवासी हबीबपुरा थाना चेतगंज वाराणसी मो0 8736916114 उम्र 23 वर्ष। 6. काजू पाण्डेय पुत्र माधव पाण्डेय निवासी पंचक्रोषी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 33 वर्ष। 7. विनायक पाण्डेय पुत्र केशरीनंदन पाण्डेय निवासी लहरतारा थाना मण्डुआडीह वाराणसी उम्र 20वर्ष। 8.आकाश पाण्डेय पुत्र प्रकाश पाण्डेय निवासी लहरतारा नईबस्ती थाना मण्डुआडीह वाराणसी उम्र 25 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री पुष्कर दूबे चौकी प्रभारी केवीएम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 3. का0 राज मल्होत्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का0 सुनील कुमार त्रिपाठी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी