04 जनवरी 2023: आज का राशिफल

LIFE STYLE धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज भविष्य की किसी योजना को लेकर स्वजनों से चर्चा करेंगे। प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। परिस्थितियों को देखते हुए स्वयं को तैयार रखें। नकारात्मक विचार आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं।

वृष

आज आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नई जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। अपनी रुचि के कार्यों में समय बिताएंगे।

मिथुन

आज सामाजिक कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। पुराने ऋणों के कारण थोड़ी परेशानी होगी। लोगों के बीच अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। परिवार के मामले में दूसरों की सलाह लेने से बचें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण होगा। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। दांपत्य जीवन को और रोमांटिक बनाएंगे। ऐसा भी हो सकता है की आप उन्हें कुछ उपहार दें। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रहेगा।

सिंह

आज अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें। ऑफिस में आपको उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है।

कन्या

आज आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कारोबार को तकनीक से जोड़ने में सफलता मिलेगी। कमीशन से जुड़े हुए कार्यों से बेहतरीन लाभ मिल सकता है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

तुला

आज फोन पर मित्रों के माध्यम से नकारात्मक सूचना मिल सकती है। मीटिंग में आप अपने सहयोगियों के ऊपर छाए रहेंगे। विद्यार्थी कुछ नवीन विधाओं की तरफ सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। माता-पिता की आज्ञा का कड़ाई से पालन करें।

वृश्चिक

आज लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में धन लाभ होगा। आध्यात्मिक चिंतन को काफी महत्व देंगे। आपको अपने बॉस की चिंता हो सकती है। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें।

धनु

आज कारोबार में आपको जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। निर्भीक बने रहें निश्चित ही उलझे काम बनेंगे। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। मानसिक अशांति और अवसाद जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

मकर

आज एकाएक कोई रुका हुआ काम बन सकता है। दोपहर बाद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि के लिए रणनीतियों और प्रयासों का क्रियान्वयन करेंगे।

कुंभ

आज लोग आपके साथ निकटता बनाए रखेंगे। प्रेम संबंधों में शंका और वहम की जड़े न पड़ने दें। आपका कोई काम आपके परिजनों को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को माता-पिता से डांट खानी पड़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखें।

मीन

आज किसी अच्छे और लोककल्याण के कार्य के कारण स्वयं पर गर्व की अनुभूति भी होगी। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर लें व उसी दिशा में आगे बढ़ें। संतान की तरफ से शुभ संदेश प्राप्त होगा। आपको तीव्र गति से काम करना चाहिए।