मेष
आज व्यावसायिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपको संबंध अच्छे रखने चाहिए। लोहा कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
वृष
आज अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसलिए आपको आराम करना चाहिए। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
मिथुन
आज कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी समय देंगे।
कर्क
आज आय में कमी होने के कारण थोड़ा तनाव होगा। गलतफहमी के कारण संबंधों में खराबी आ सकती है। संतान की परवरिश पर आपको ध्यान देना चाहिए। जल्दबाजी में काम करने के कारण नुकसान हो सकता है।
सिंह
आज अपनी योग्यता और प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। सभी काम निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जाएंगे। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। रुके हुए काम आसानी से बन जाएंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की संभावना बन रही है।
कन्या
आज कारोबार में बदलाव करने से बचें। ऑफिस में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए संबंधों को लेकर परेशानी हो सकती है।
airtel और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने की whatsapp बैंकिंग सेवा शुरू
तुला
आज विद्वान जनों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय से हो जाएंगे। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में धन खर्च होगा।
वृश्चिक
आज कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन की कमी रहेगी। संपत्ति को लेकर बड़े अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। काम समय पर न होने से मन आशंत रहेगा।
धनु
आज दूसरों के भरोसे न रहें। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिए। आलस्य के कारण नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
मुजफ्फरनगर : कार और टैंकर की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मकर
आज जॉब में पेपरवर्क और फाइल्स को लेकर परेशानी होगी। आपको आचार-विचार के कारण आलोचना झेलनी पड़ेगी। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ
आज अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा। जॉब में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
मीन
आज दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। नौकरी में विवाद शांत होंगे। धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।