कंटेनर में पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाने वाले 02 अभियुक्तगण थाना रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से कुल 26 की संख्या मे पशु कंटेनर वाहन से बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 30/01/2026 को रामनगर पुलिस टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन में क्रूरतापूर्ण तरीक से कुछ पशुओं को पड़ाव सूजाबाद से पंचवटी तिराहा होते हुए कानपुर वध करने के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सगरा पोखरा के समीप दुर्गा मंदिर पर वाहन आने का इंतजार करने लगे तभी पीएसी तिराहे से एक कंटेनर वाहन आती हुई दिखी। तभी पुलिस ने उक्त वाहन को रोककर कंटेनर वाहन को खोलकर देखा तो उसमें पड़वा/पड़िया पशु क्रूरता पूर्वक तरीके से लादे गये थे जो भूख-प्यास से व्याकुल हो रहे थे। कंटेनर वाहन से 18 संख्या मे पड़वा व 08 की संख्या पड़िया/भैंस कुल 26 सख्या में बरामद हुए व मौके से 02 अभियुक्तगण 1. मो0 नईम पुत्र मो० शाहीन निवासी मंझनपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी आयु लगभग 25 वर्ष 2. मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद बबलू निवासी छोटा मिर्जापुर थाना चुनार जिला मिर्जापुर उम्र 20 वर्ष पकड़े गये चूँकि पकड़े गये व्यक्तियों का यह कृत्य अंतर्गत धारा 11 पंशु क्रूरता अधिनियम का दण्डनीय अपराध है अतः उन्हे नियमानुसार हिरासत् पुलिस में लिया गया व घटना में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0024/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया ।  

गिरफ्तारी का स्थान- सगरा पोखरा के समीप दुर्गा मंदिर के पास रामनगर वाराणसी ।

बरामदगी का विवरण- 18 राशि पड़वा व 08 राशि पड़िया/भैंस (कुल 26 राशि पशु) व घटना मैं प्रयुक्त कंटेनर वाहन संख्या UP78HN3611

गिरफ्तारी/बरादमगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी, 2.उ0नि0 श्री जयप्रकाश सिंह थाना रामनगर, 3.उ0नि0 श्री पंकज मिश्रा थाना रामनगर, 4.हे0का0 रवीन्द्र कुमार सिंह थाना रामनगर, 5.हे0का0 राकेश कुमार सिंह थाना रामनगर,6.का0 सर्वेश कुमार थाना रामनगर।