थाना आदमप्र पुलिस द्वारा कल 6.4 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब विन्डीज लाइम के साथ 02 अभियुक्तगण हुए गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 26/01/2026 पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्ररेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों / मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/01/2026 को अभियुक्तगण 01. संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० पन्ना लाल गुप्ता निवासी- लाटभैरव सरैया थाना-जैतपुरा वाराणसी उम्र 50 वर्ष, 02. कौशल चौरसिया पुत्र लालचन्द्र चौरसिया निवासी- चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र-35 वर्ष को कुल 6.4 लीटर देशी शराब विन्डीज लाइम अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गोलगड्‌डा रोडवेज बस डिपो शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के संबंध मे थाना आदमपुर में मु0अ0सं0-0025/2026 धारा 60 अबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ- अभियुक्तगण 01. संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० पन्ना लाल गुप्ता निवासी- लाटभैरव सरैया थाना-जैतपुरा वाराणसी उम्र-50 वर्ष 02. कौशल चौरसिया पुत्र लालचन्द्र चौरसिया निवासी के चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 35 वर्ष पूछने पर बता रहा है कि 26 जनवरी है सारे ठेके बन्द है। इसलिये हम दोनो लोग पैसा कमाने के लिये हम लोग गोलगड्‌डा रोडवेज बस डिपो शौचालय के पास हाथ में सफेद रंग की बोरी में देसी शराब लेकर बेच रहे थे कि आप लोगों को देखकर डर गये और भागने का प्रयास किये ही था कि आप लोगों ने पकड लिया।

अभियुक्तगण का विवरणः –

01. संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व०) पन्ना लाल गुप्ता निवासी- लाटभैरव सरैया थाना-जैतपुरा वाराणसी । 02. कौशल चौरसिया पुत्र लालचन्द्र चौरसिया निवासी चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- गोलगड्‌डा रोडवेज बस डिपो शौचालय के पास से।बरामदगी का विवरणः 6.4 लीटर देशी शराब विन्डीज लाइम व 1890/- रुपये।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1. श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी। 2. उ0नि0 अभय गुप्ता चौकी प्रभारी हनुमानफाटक थाना आदमपुर कमि) वाराणसी3. उ०नि० भृगुपति त्रिपाठी चौकी प्रभारी मध्छोदरी थाना आदमपुर। 4. उ०नि० अखिलेश यादव थाना आदमपुर,5. का० राहुल थाना आदमपुर , 6. का० हरीओम थाना आदमपुर