संवाद दाता:-सलीम जावेद
,वाराणसी। दिनांक 06/02/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण 1. अश्विन दुबे उर्फ अश्विनी उर्फ गोलु पुत्र संतोष दुबे अगस्तकुंडा थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष 2. यश यादव पुत्र जगदीश यादव गणेश महल थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को चोरी की चार पहिया वाहन की स्टेपनी के साथ दिनांक 05.02.2026 को पीडीआर माल के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- वादी द्वारा अपने वाहन टोयटा रुमियान वाहन संख्या UP65 FL 1414 का चारो पहिया अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 0017/2026 धारा- 303(2) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में पाया गया कि उक्त वाहन का सिर्फ एक पहिया (स्टेपनी) चोरी हुआ था जिसको चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1. अश्विन दुबे उर्फ अश्विनी उर्फ गोलु पुत्र संतोष दुबे अगस्तकुंडा थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष 2. यश यादव पुत्र जगदीश यादव गणेश महल थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा पीडीआर माल के पास से बरामद करते हुए उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अश्विन दुबे उर्फ अश्विनी उर्फ गोलु पुत्र संतोष दुबेअगस्तकुंडा थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष , यश यादव पुत्र जगदीश यादव गणेश महल थाना दशाश्वमेध वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 017/2026 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 थाना भेलूपुर वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर, उ0नि0 दिवेश थाना भेलूपुर, उ0नि0 नितेश जायसवाल थाना भेलूपुर, उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय थाना भेलूपुर , हे0का0 मनोज यादव थाना भेलूपुर, का0 मृत्युंजय प्रसाद थाना भेलूपुर




