थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 तीन पहिया वाहन बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 02/03/2026 अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 47/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विकास बियार पुत्र स्व0 नरेश बियार निवासी चुर्क नगर वार्ड सं0 4 राबर्टसगंज जिला सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरे की मदद से 05 घण्टे के अन्दर ग्राम बट्ट पोस्ट मधुपुर थाना कोतवाली राबर्टसगंज जिला सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया तथा चोर के कब्जे से 01 चोरी की बजाज मेक्सिमा 03 पहिया वाहन लोडर बरामद हुआ । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरणः- वादी मुकदमा द्वारा खुद के वाहन लोडर वाहन संख्या UP65KT6993 दिनांक 01.03.2026 को चोरी हो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 47/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरे की मदद से पीछा करते हुए ग्राम बट्ट पोस्ट मधुपुर थाना कोतवाली राबर्टसगंज जिला सोनभद्र के पास सड़क से करीब 50 मीटर दूरी पर एकान्त में स्थित गाड़ी दिखायी दिया, जिस पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था । उक्त व्यक्ति को एक बारगी दबिश देकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर थाना चेतगंज पर लाया गया ।  

विवरण पूछताछः- अभियुक्त उपरोक्त पूछताछ पर अपनी गलती मानते हुए बताया कि वाराणसी गंगा स्नान करने के लिए आये थे तेलियाबाग मे सुन-सान जगह पर लोडर खड़ा देखकर अपने साथी सूरज उर्फ कल्लू के साथ चोरी करने की योजना बनाकर लोडर को बिना चाभी के तार से डायरेक्ट इंजन स्टार्ट कर चोरी कर लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– विकास बियार पुत्र स्व0 नरेश बियार निवासी चुर्क नगर वार्ड सं0 4 राबर्टसगंज जिला सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान- ग्राम बट्ट पोस्ट मधुपुर थाना राबर्टसगंज जिला सोनभद्र के पास से ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0- 47/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएल थाना चेतगंज कमि0 वाराणसी।2. मु0अ0सं0- 0437/2023 धारा 292,411 भादवि थाना कोतवाली राबर्टसगंज जिला सोनभद्र ।3. मु0अ0सं0- 0083/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना कोतवाली राबर्टसगंज जिला सोनभद्र ।4. मु0अ0सं0-0984/2025 धारा 296 बीएनएस थाना कोतवाली राबर्टसगंज जिला सोनभद्र ।

 गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी उ0नि0 श्री अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 सूरज कुमार शाह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।म0उ0नि0 आदर्शिका मिशन शक्ति टीम थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी