सुल्तानपुर ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद पांडेय
सुल्तानपुर: कोडिन्य साहित्य सेवा समिति कादीपुर, बीबी अशोका ट्रस्ट कादीपुर तथा मान बहादुर सिंह एवं त्रिलोचन शास्त्री पुस्तकालय कादीपुर के संयुक्त तत्वावधान में धोपाप मोड़ पावर हाउस कादीपुर में जनपद की काव्य धारा की विलक्षण प्रतिभा आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु का 71 वां जन्मोत्सव साहित्य दिवस के रूप में सम्मान सहित बड़े हर्षोल्लास से विद्वान साहित्यकारों गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मनाया गया और विशिष्ट जनों, साहित्यकारों को उनके विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत, लोक भूषण डॉक्टर आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप रानेपुर, कादीपुर ने किया जिसमें बंदनीय उपस्थिति डॉक्टर देव नारायण शर्मा चक्रधर, विशिष्ट अतिथि राज्य सरकार से सरस्वती सम्मान प्राप्त प्रोफेसर सिकंदर लाल प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय ढिढुई प्रतापगढ़,कार्यक्रम प्रमुख साहित्य भूषण विजय शंकर मिश्र भास्कर समुदा,मुख्य वक्ता प्रख्यात चिंतक पत्रकार ,अंजनी कुमार सिंह प्रतापगढ़ मंचासीन रहे। कुशल संचालन कौडिन्य साहित्य सेवा समिति के संस्थापक साहित्य भूषण डॉक्टर सुशील कुमार पांडेय साहित्येन्दु कादीपुर ने किया। आगतों का स्वागत राणा प्रताप डिग्री कॉलेज सुल्तानपुर के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने द्वारा किया गया।
सम्मानित अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजन और कार्यक्रम की शुरुआत राजबहादुर राना की वाणी वंदना से हुई ।त्रिलोचन शास्त्री, मान बहादुर सिंह,राम चरित्र मिश्र तथा काशी प्रसाद पांडेय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत श्री जटायु जी का स्वागत सम्मान किया गया। बताते चलें कि जटायु जी का जन्म 2 सितंबर 1952 को पीपर गांव सुल्तानपुर में हुआ। जिनका साहित्य और समाज सेवा में अपूर्व योगदान रहा। जिनको विभिन्न संस्थाओं से 53 सम्मान प्राप्त हुए।ज्वाला महाकाव्य और पोर पोर में पीर उनकी अनुपम कृति है।
जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कविराज मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, लोक भूषण डॉक्टर आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप,विश्वनाथ मिश्र, प्रोफेसर सिकंदर लाल,महादेव प्रसाद अग्रहरी,पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा सरल, डॉक्टर ओम अनादि गुप्त, साहित्य भूषण विजय शंकर मिश्र,सुशील कुमार मिश्र को काशी प्रसाद पांडेय स्मृति सम्मान और नरेंद्र शुक्ला, जगदीश श्रीवास्तव को मान बहादुर सिंह स्मृति ,बृजेश कुमार पांडेय इंदु सुल्तानपुरी को शीतला प्रसाद गुप्त स्मृति ,डॉ सुरेंद्र प्रताप अमित को देवी प्रसाद सिंह स्मृति, सुरेंद्र बहादुर यादव को कृष्णा प्रसाद स्मृति, अंजनी कुमार सिंह को त्रिलोचन शास्त्री समृति,तथा अनिल कुमार वर्मा मधुर,डॉ डीएस मिश्र, डॉ विक्रांत गुप्त, रामचरन, हरिशंकर, डॉक्टर करुणेश भट्ट, राजबहादुर राना को राम चरित्र मिश्र सम्मान से अलंकृत किया गया।
अपने संबोधन मे अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि साहित्यकार वही बडा़ है जो पहले इंसान बडा़ है।डा डी एस मिश्रा ने कहा साहित्य ऐसी शक्ति है जो बीमार को भी राहत देती है।इस मौके पर प्रख्यात गद्यकार डा दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश,डा राम प्यारे प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद पाडेय, हनुमान प्रसाद, अवनीश प्रताप पांडेय, पवन माधव यादव,रमाशंकर द्विवेदी अंचल,हरि गोविंद सिंह, धर्मराज मौर्य,सुभाषचंद्र यादव ,बेचूराम सहित सैकडों विद्वान साहित्यकारों की उपस्थिति गौरवपूर्ण रही।