संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जनपद के राजगढ़, छानबे, लालगंज, कोन, मझवां, सीटी, चुनार, मीरजापुर नगर के जिला व ब्लाक कार्यालय पर मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मीरजापुर नगर की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने की क्षमता केवल समाजवादी पार्टी के पास है। उन्होंने विश्वास जताया कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बैठक में 15 मार्च को कांशीराम की जयंती को बहुजन समाज दिवस पीडीए के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट में पूर्वाहन 11 बजे से रखा गया है। उन्होने भाजपा पर पीडीए समाज के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांशीराम की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 पीडीए समाज के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने का प्रयास किया जाए, ताकि कार्यक्रम व्यापक व प्रभावी हो सके। बैठक मंे नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, संतोष गोयल, शक्ति श्रीवास्तव, अनीस खान, संतोष यादव, गिरधारी यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहें। इसी क्रम में सीटी ब्लाक गुरूसण्डी में सपा के ब्लाक अध्यक्ष भोला यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश चन्द बिन्द ने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए समाज के हक व अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करना होगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चन्दू यादव, विनोद पासी, श्याम लाल यादव, भुलन बिन्द, ओमसागर कोरी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सीटी आंशिक की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया। इस अवसर पर 15 मार्च को काशीराम जयंती पर भारी से भारी संख्या में पहुॅचने पर बल दिया गया। इस मौके पर लाल बहादुर यादव, मुन्नी यादव आदि मौजूद रहें। लालगंज के सपा की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद ने किया। वक्ताओ ने कहा कि 15 मार्च को पार्टी कार्यालय पर होने वाले पीडीए दिवस में दलित व पिछड़े समाज के लोग पहुॅचने का काम करें। बैठक में कीर्ति कोल, जुम्मन खान, हरिशंकर यादव, लल्लू दूबे मौजूद रहें। छानबे ब्लाक की बैठक में जिला महासचिव आदर्श यादव, सुशील सिंह, संग्राम बिन्द आदि मौजूद रहें। राजगढ़, कोन, मझवां, चुनार की बैठक में वक्ताओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मंे समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेंगी। बैठक में संतबीर मौर्या, गणेश केशरी, कान्धा यादव, निजाम राईन, कुतुबुद्दीन अंसारी, शिवपूजन यादव, अप्पू कन्नौजिया आदि मौजूद रहें।




