नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
सोमवार को दिन में तीन बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कस्बा भ्रमण कर कथा स्थल मोहल्ला धमेडी 4 आशीष उपाध्याय के निवास पर समाप्त् होगी।
यहां मथुरा से पधारे बाल शुक सत्यम जी महराज द्वारा श्री मद भागवत कथा शुरु की जाएगी।
कथा 28 अक्टूबर की शाम छ बजे से दस बजे तक होगी जो लगातार इसी समय पर दिनांक 4 नवंबर तक होगी।
पांच नवम्बर को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा।कथा सुनने के लिए लोगों को आमंत्रण भी भेजा गया है।




