विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम देवकली ब्लाक के देवकली ग्राम पंचायत में संपन्न

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

 

गाजीपुर

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी मण्डल ब्यूरो 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम देवकली ब्लाक के देवकली ग्राम पंचायत में संपन्न

 

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को देवकली विकास खंड अंतर्गत देवकली ग्राम पंचायत में पहुंची। जहा पर सैकड़ों की संख्या मे लोगो की भीड़ देखने को मिला। इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया। ग्राम पंचायत देवकली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से
लाभान्वित किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया।
वहीं कार्यक्रम में राजस्व लेखपाल अनुपस्थित के संबंध में पीडी ने आगे लिखा पड़ी करने की बात कही।
इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म दिखाया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रहे। उक्त अवसर पर PD राजेश यादव ने ग्रामीणों समेत कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी,सचिव पूजा, सचिव आशुतोष सिंह, ग्राम प्रधान केदार बिंद आलमपुर, ग्राम प्रधान उदयनाथ चौबे दुबैठा समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।