ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक

स्थानीय समाचार

आजाद शाह जमानिया (गाजीपुर)

जमानियां (गाजीपुर) ख़बर गाजीपुर के जमानिया से है जहां ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक हुई सम्पन्न, विकास कार्यों की बनी रणनीति। बता दें कि जमानियां ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा के अनुरोध पर ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत जमानियां की सामान्य बैठक आहूत की गई। जिसमें ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उक्त बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, वित्तीय वर्ष 2022-23 क्षेत्र पंचायत की प्रशासनिक कमेटी की गत बैठक में कार्य स्वीकृति के अनुमोदन पर विचार, वित्तीय वर्ष 2023-24 क्षेत्र पंचायत, पंचम राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्य योजना पर विचार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर विचार, कृषि कार्य एवं बीज वितरण पर विचार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम पंचायत वार, क्षेत्र पंचायत मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य योजना व श्रम बजट के अनुमोदन पर विचार, तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन पर विचार व चर्चा किया गया। वहीं बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्डों के विकास के लिए अपनी अपनी कार्य योजना प्रस्तुत किया। जिसपर ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मिल जुल कर जमानियां ब्लाक में विकास की गंगा बहाने की बात कही। उक्त मौके पर खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख उप विजेता प्रतिनिधि पति चंदन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।