फूलों की होली ने दर्शकों का मोहा मन

स्थानीय समाचार

 नीरज शुक्ला/ रामनगर बाराबंकी: महादेवा महोत्सव में रविवार की शाम मास्टर मिंटू आर्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने रंगारंग मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। शिव विवाह एवं ब्रज की होली के कार्यक्रम की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राधा कृष्ण की सुंदर झांकी पर मयूर नृत्य पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं डूब जायेंगे प्रस्तुत करके किया। उसके बाद माखन चोरी, गोपियों का रास, बृज की होली इसके बाद शिव विवाह का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें पार्वती बोली शंकर से सुनिए भोलेनाथ जी सुनि कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में निर्देशक मिंटू सोने की अगुवाई में चांदनी शुक्ला तनु अंकित मिश्रा विकास सोनी रजत आदि ने प्रतिभाग किया।