घर के बाहर निकला छज्जा अचानक टूटकर गिरा, मलबे में दबकर महिला घायल

स्थानीय समाचार

सैदनपुर: घर के बाहर निकला छज्जा बुधवार की भोर में अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इसी दौरान घर से निकल रही महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के शेर अली पुरवा गांव के रहने वाले जमील अहमद की पत्नी शहर बानो (35) बुधवार को करीब साढ़े पांच बजे रोजाना की भांति उठकर घर से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान कमरे के बाहर लटका छज्जा अचानक भरभराकर उसके ऊपर ही गिर पड़ा। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा शहरबानो गंभीर रूप से घायल मलबे के अंदर पड़ी है। परिजनों ने उसे निकाला और तत्काल सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले गए। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। डाक्टर ने हालत खतरे से बाहर बताई है।